व्यापारियों की चिंता पर भाजपा ने बदला जनसभा का स्थान, अब कुमार पैलेस में होगी सभा

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों के आग्रह पर 4 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब यह जनसभा गांधी चौक के बजाय कुमार पैलेस में आयोजित होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में ग्राहकों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में गांधी चौक पर जनसभा होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका थी।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। जनसभा के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कुमार पैलेस से शुरू होकर ओल्ड आरटीओ रोड, भोटा चौक और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पर संपन्न होगी।

वहीं, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजमेर सिंह ठाकुर ने निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारियों के हितों और सुविधाओं को प्राथमिकता देती है।

दोनों नेताओं ने जिले के व्यापारियों को धनतेरस, दीपावली और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story