सिरमौर में हाईवे किनारे जंगल में मिला महिला का शव

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 08 नवंबर (हि.स.)। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे-907ए पर लादू के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव से उठ रही दुर्गंध की सूचना ग्रामीणों ने बनेठी पंचायत के पूर्व उपप्रधान राजकुमार ठाकुर को दी। वह मौके पर पहुंचे तो हाईवे के किनारे जंगल में महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने नाहन सदर पुलिस थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका है।महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव पर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस किसी दुर्घटना के साथ-साथ हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया। साक्ष्यों की सुरक्षा के मद्देनजर शव को फिलहाल मौके से नहीं हटाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार शाम ग्रामीणों के माध्यम से जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774236 Articles

Share this story