मंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण

WhatsApp Channel Join Now
मंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण


मंडी, 17 नवंबर (हि.स.)। जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में उपायुक्त ने सहकारी क्षेत्र को प्रोत्साहन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सहकारी सभाओं के विकास के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और जारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में बताया गया कि सहकारी सभाओं के लेखांकन में एकरूपता लाने के लिए कॉमन सॉफ्टवेयर के माध्यम से इनका कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है।

मंडी जिला में प्रथम चरण की 117 प्राथमिक सेवा सहकारी सभाएं (पैक्स) इसके तहत ऑन गो लाइव कर ली गई हैं और 111 पैक्स का डाटा पूर्ण रूप से नए सॉफ्टवेयर में फीड कर लिया गया है। दूसरे चरण की 99 पैक्स ऑन गो लाइव की गई हैं और 86 का पूर्ण डाटा नए सॉफ्टवेयर पर फीड कर लिया गया है। इसके अलावा प्रथम चरण की 109 तथा दूसरे चरण की 44 प्राथमिक सेवा सहकारी सभाओं का 31 मई, 2025 तक का ऑन सिस्टम ऑडिट पूरा कर लिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि प्राथमिक, मत्स्य व डेयरी सहकारी सभाएं जो वर्तमान में सहकारिता विभाग के अंतर्गत नहीं हैं, उनको पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडी जिला में 248 प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभाएं, 455 डेयरी सहकारी सभाएं व 06 मत्स्य सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं जिनमें से 311 डेयरी सहकारी सभाएं व 22 दूसरी सहकारी सभाएं गत तीन वर्षों में पंजीकृत की गई हैं। जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं को पंजीकृत करने का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story