डीएवी सीपीएस मंडी के विद्यार्थियों ने चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में लहराया परचम

WhatsApp Channel Join Now
डीएवी सीपीएस मंडी के विद्यार्थियों ने चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में लहराया परचम


मंडी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर, मंडी के मेधावी विद्यार्थियों ने एस.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, तताहर सरकाघाट में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक सुशील ठाकुर ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मंडी जिला के लगभग 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें सीनियर साइंस क्विज़ में दिव्यम और निवृत्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। जबकि सीनियर सेकेंडरी साइंस क्विज़ में विषाक्षी और अमीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

साइंस एक्टिविटी कार्नर में भी विद्यालय के बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का लोहा मनवाते हुए अनुषी, अग्रिया और श्रेयांश तीनों ने ही द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का आधार है और ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में तार्किक सोच, जिज्ञासा तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करती हैं, जिससे हमारे विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story