मंडी पुलिस ने पधर थाना के अंतर्गत पिकअप से पकड़ी अवैध शराब की 83 पेटियां

WhatsApp Channel Join Now
मंडी पुलिस ने पधर थाना के अंतर्गत पिकअप से पकड़ी अवैध शराब की 83 पेटियां


मंडी, 19 जुलाई (हि.स.)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में मंडी जिला पुलिस के पधर थाना को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस की टीम ने एक पिक अप वैन से अवैध तौर पर ले जाई जा रही 83 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पधर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने बताया कि रविवार को पधर थाना पुलिस को इस तरह की तस्करी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के बल्ह डायना पार्क मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी कर जब इस मार्ग पर आ रही एक पिक अप वैन एचपी 76-5054 की तलाशी ली तो उसमें 65 पेटियां बीयर, 5 देसी शराब उना नंबर वन तथा 13 अंग्रेजी शराब रायल स्टैग की बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने पिक अप के चालक दीपक उर्फ दीपू तहसील जोगिंदरनगर जिला मंडी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39-1 ए के तहत मामला दर्ज करके शराब व वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस का अवैध शराब व नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story