मंडी के पुल घराट के पास कार खड्ड में गिरी एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
मंडी के पुल घराट के पास कार खड्ड में गिरी एक की मौत


मंडी, 02 सितंबर (हि.स.)। मंडी के पुलघराट के पास स्लाइडिंग प्वाइंट के नजदीक बुधवार दोपहर बाद एक कार सुकेती खड्ड में गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी-33एफ-9944 मंडी के नजदीक पुल घराट में सड़क से नीचे सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार चालक मुनीष भाटिया निवासी सन्यारड़ी, तल्याहड़, मंडी व उम्र 39 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायल चालक को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम जोनल अस्पताल मंडी में करवाया जा गया।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर मंडी में धारा 281 व 106 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story