एयरटेल टावर से तांबे की केबल चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

WhatsApp Channel Join Now

मंडी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस चौकी डैहर की टीम ने एयरटेल टावर से तांबे की केबल चोरी करने के प्रयास में दो आरोपियों सुशील निवासी घुमारवीं, बिलासपुर और शादाम निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। केयरटेकर संजय कुमार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के इरादे से काटी गई लगभग 70,000 कीमत की 4 किलोग्राम तांबे की केबल 6 टुकड़े, एक कटर और प्लास बरामद किया है। इस घटना से टावर सिग्नल और नेटवर्क सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई थी ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) व 3(5) के अंतर्गत अभियोग संख्या 229/2026 पंजीकृत किया गया था। आरोपीयों का 14 दिन न्यायिक हिरासत रिमाण्ड हासिल किया गया । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story