एचआरटीसी के परिचालक से मारपीट के मामले पर तनातनी,पुलिस ने किया मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
एचआरटीसी के परिचालक से मारपीट के मामले पर तनातनी,पुलिस ने किया मामला दर्ज


मंडी, 12 अप्रैल (हि.स.)। मंडी जिला स्थित जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी बस के परिचालक के साथ मारपीट के मामले ने अब तुल पकड़ लिया है। इस मामले में सियासी हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए एचआरटीसी यूनियन ने पूरे हिमाचल में चक्का जाम की धमकी दी है। यूनियन का आरोप है कि परिचालक से मारपीट करने वाला स्थानीय विधायक के चालक का बेटा बताया जा रहा है। वहीं पर स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया से इस बात का पत्ता चला है। उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा गया तो वे मानहानी का मामला दर्ज करेंगे।

इधर, बस के परिचालक की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बस के परिचालक लक्की कुमार पुत्र चेत राम निवासी गांव माणा डाकघर कुन्नू तहसील पधर जिला मंडी ने पुलिस में शिकायत की है कि जब निगम की बस नंबर एचपी 53-8830 जो कि खुड्डी से जोगिंद्रनगर आ रही थी, वह उक्त बस के साथ परिचालक तैनात था। उसने बताया कि लगभग 7:45 सुबह पर हम चक्का- तरामट नामक स्थान पर पहुंचे, तो विपरित दिशा से जोगिंद्रनगर से खुड्डी जा रही बस नंबर एच पी 29सी-4410 का समय लेकर आ रही थी। जगह तंग होने की वजह से हम गाड़ी को पीछे करवाने लगे। तो पीछे से आ रही स्कूटी नंबर एच 29सी-5793 जिसमें सवार दो व्यक्ति मनोज कुमार पुत्र त्रिलोक चंद गांव व डाकघर चर गोलवां तहसील लडभड़ोल जिला मंडी और साथ में दूसरा व्यक्ति अजय कुमार मौजूद था। तो मैंने स्कूटी वाले जो उसको चला रहा था। मैने बोला कि स्कूटी को साईड में कर लो और हमने गाड़ी को पास देने के लिए अपनी गाड़ी को पीछे करना है। उक्त स्कूटी चालक व दूसरे व्यक्ति ने स्कूटी को वहीं खड़ी कर दी। और मेरे साथ बहस-बाजी करने लगे। इसके साथ बस का दरवाजा खोल कर मुझे गले से पकड़ कर बस के आगे ले गए। और मुझे लाल मुक्कों से पीटने लगे। इसके बाद उन्होंने दूरभाष द्वारा 4-5 आदमीयों को बुलाया और सब मिलकर मुझे पीटने लगे। जिससे मेरा कैश बैग, चश्मा, सिट्टी जो मैंने गले मे लटकाई थी सारा सामान सड़क पर बिखर गया।

लक्की ने बताया कि इस पाथापाई में मेरी वर्दी की कमीज भी फट गई। बस में बैठी सवारियां जिसमें स्कूल के बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, नौजवान बैठे हुए थे। सभी ने बोला कि इसमें परिचालक का क्या कसूर है। मगर उन्होंने उन लोगों की बात को अनसुना कर दिया और मुझे पीटते रहे। आखिर हमारी बस के चालक व परिचालक तथा सवारियों ने बड़ी मुशक्त से मुझे छुड़वाया। मुझे उनके द्वारा धमकाया गया कि यदि हमारे उपर कोई कार्यवाही करवाई तो जान से मार देगें। अगर भविष्य में मेरे उपर अगर कोई जान लेवा हमला हुआ तो उसके दोषी वही लोग होंगे।

इधर, थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर शकीनी कपूर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर एचआरटीसी इंप्लाइज यूनियन ने इस मामले को लेकर लडभड़ोल में प्रदर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story