मंडी में सिख बच्चे के बाल काटने पर मां के खिलाफ एफआईआर, धार्मिक भावना को ठेस का आरोप

WhatsApp Channel Join Now

मंडी, 23 नवंबर (हि.स.)। मंडी में सिख बच्चे के बाल मां द्वारा कटवा या काट देने के मामले में बच्चे के दादा ने सदर थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। बेदी फैंसी स्टोर सेरी बाजार गांधी चौक मंडी के 72 वर्षीय महेंद्र सिंह बेदी पुत्र नानक सिंह बेदी ने मंडी सदर थाना में दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार वह सिख समुदाय से हैं। उनका पोता 7 साल का धैर्य है जो डीएवी स्कूल में पढ़ता है। आरोप लगाया है कि उनकी बहू सुरभी ने पोते धैर्य के बाल काट कर उसे गैर सिख बना दिया। यह सिख धर्म की भावनाओं के खिलाफ है और इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बच्चे की मां ने ये बाल जानबूझकर काटे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी बहु को सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की तथ्यात्मक जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कानूनी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story