नाहन में पटाखों की बिक्री शुरू, ऐतिहासिक चौगान में लगे स्टॉल

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में पटाखों की बिक्री शुरू, ऐतिहासिक चौगान में लगे स्टॉल


नाहन, 06 नवंबर (हि.स.)।

दीपावली को लेकर बाजार सजने आरंभ हो गए हैं और बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दीवाली पर पटाखों की बिक्री आज धनतेरस से आरंभ हो गई। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आज से पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। नगर परिषद द्वारा आतिशबाजी और पटाखे विक्रय के लिए ऐतिहासिक चौगान में व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केवल निर्धारित पटाखा विक्रय स्थल से ही बिक्री की जाएगी और यदि कोई अन्यत्र पटाखे बेचता पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि पटाखों के विक्रय के लिए स्थल निर्धारित किए गए हैं और विक्रय स्टॉल केवल चौगान में रखे गए हैं जहाँ पर निर्धारित फीस के बाद स्टॉल लगाए गए हैं। यहाँ पर 3 दिन पटाखों की बिक्री होगी। इसके अलावा अन्य स्थान पर पटाखे बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story