सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के पदों के लिए काउंसलिंग 3 व 4 जून को

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 31 मई (हि.स.)।प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सिरमौर द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक (जॉब ट्रेनी) के पदों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संबंधित रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रायोजित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आगामी 3 और 4 जून 2026 को नाहन स्थित उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बताया कि रोजगार कार्यालयों के आधार पर अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों पर बुलाया गया है। आगामी 3 जून 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन, उप-रोजगार कार्यालय शिलाई और उप-रोजगार कार्यालय सराहान में पंजीकृत अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद, 4 जून 2026 को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब, राजगढ़, कमरऊ और संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

विभाग द्वारा इस संबंध में सभी योग्य अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत कॉल लेटर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे काउंसलिंग के समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ-साथ उनकी दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आवश्यक बायोडाटा प्रपत्र, प्रमाण पत्रों की चेकलिस्ट, जरूरी निर्देश और वरीयता क्रम प्रपत्र कार्यालय के आधिकारिक ब्लॉगस्पॉट ddeesirmour.blogspot.com से डाउनलोड करने होंगे। सभी अभ्यर्थियों को यह प्रपत्र पहले से भरकर काउंसलिंग के दिन अपने साथ लाना सुनिश्चित करना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story