नव वर्ष पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 01 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नव वर्ष के अवसर पर वीरवार क प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से लोकभवन में तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके आवास ओक ओवर में भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात विनय कुमार ने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की बधाइयों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। राजीव भवन में उनसे मिलने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से शीघ्र ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नव वर्ष के अवसर पर दिनभर राजीव भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। सभी ने विनय कुमार को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story