चुनाव आयोग कार्यालय पर कांग्रेस शुक्रवार को देगी धरना

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 24 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार 25 सितंबर को सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेता कुसुम्पटी स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी।

इस धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी,विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी के पदाधिकारी व अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story