कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हैं बीएड कोर्स के विषय

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 20 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड-26032 के अंतर्गत होने वाली कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा के लिए जो पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अप्रैल को अपलोड किया गया था, उस पाठ्यक्रम में गलती से एक वर्षीय बीएड कोर्स के विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम भी अपलोड हो गया था।

डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया कि कंप्यूटर शिक्षक पोस्ट कोड-26032 के पाठ्यक्रम में एक वर्षीय बीएड कोर्स के विषय शामिल नहीं हैं। उन्होंने सभी आवेदकों से इसका ध्यान रखने और सही पाठ्यक्रम के आधार पर ही परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story