मुख्यमंत्री शनिवार को सिरमौर प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 19 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 20 जून को उपमंडल संगड़ाह के गांव टुटवी पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और भवाई पंचायत के प्रधान रह चुके बृजराज ठाकुर की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

टूअर कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे हरिपुरधार हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे से एक बजे तक वह गांव टुटवी में रहेंगे और विवाह समारोह में शामिल होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story