मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर किया नमन
Oct 15, 2026, 11:38 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
शिमला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की वैज्ञानिक और रक्षा शक्ति को सुदृढ़ करने में डॉ. कलाम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

