मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का करेंगे नेतृत्व

WhatsApp Channel Join Now


शिमला, 10 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 नवंबर शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 नवंबर को प्रातः 11 बजे पड्डल मैदान पहुंचकर एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंडी में जिला पुस्तकालय का भी शिलान्यास करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे पड्डल मैदान से कांगणीधार हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य यह वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जनमानस से इस वॉकथॉन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

--

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774664 Articles

Share this story