27 को जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री
शिमला, 26 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 27 फरवरी को जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:20 बजे एनआईटी के हैलिपैड पर उतरेंगे और तुरंत जोल सप्पड़ रवाना हो जाएंगे।
जोल सप्पड़ में वह डॉ राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माणाधीन नये परिसर का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वह मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों और फैकल्टी मैंबर्स के साथ बैठक भी करेंगे।
शाम करीब सवा चार बजे मुख्यमंत्री शिमला लौट जाएंगे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

