सिरमौर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, विवाह समारोह में लिया भाग
नाहन, 20 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल के दुर्गम गांव टुटवी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की पुत्री रुपाली के विवाह समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के टुटवी पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विवाह समारोह में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की भी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बृजराज ठाकुर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी में विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

