मुख्यमंत्री वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि
Sep 24, 2026, 17:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नाहन, 24 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु शुक्रवार काे सिरमौर जिला में पहुंचेंगे जहां वो तीन दिवसीय राज्य स्तरीय भगवान वामन द्वादशी मेला सराहां में समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला सिरमौर के सराहां में 25 सितंबर को राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

