मंडी के करसोग में 23 लाभार्थियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now
मंडी के करसोग में 23 लाभार्थियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता


मंडी के करसोग में 23 लाभार्थियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता


मंडी, 04 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के करसोग उपमंडल में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत 23 पात्र लाभार्थियों को अपने घर के निर्माण के लिए कुल तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि 4 किस्तों में दी जाती है। उकरसोग पमंडल के सभी पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के दो किस्त प्रदान कर दी गई हैं।

घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता पाने वालों में चमन लाल, बॉवी, पीताम्बर, उत्तम चंद, पूनम शर्मा, अनु कुमारी, देशराज, मनीष खन्ना, भूपेंद्र कुमार, राजेंद्र, जगदीश, मोनिका, बृज लाल, सुनील दत्त, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार, पुष्पराज, दिनेश, यशवंत, हिम चंद, मनीष कुमार, ललित कुमार शामिल हैं।

लाभार्थी मनीष कुमार ने बताया कि पहले लगता था कि हमारा भविष्य अंधकारमय है। लेकिन, राज्य सरकार की सुख-आश्रय योजना ने पढ़ाई की चिंता दूर की, जेब खर्च दिया और अब अपना घर बनाने में भी सहायता दी है। अब हमें महसूस होता है कि हम अकेले नहीं हैं। इस योजना को लाने के लिए हम मुख्यमंत्री और सुक्खू सरकार के सदैव आभारी रहेंगे।

लाभार्थी संजय कुमार ने बताया कि सोचा नहीं था कि हमारा भी अपना घर होगा। सुख-आश्रय योजना ने हमारे जीवन में नई उम्मीद जगाई है। इस योजना को शुरू करने के लिए हम राज्य सरकार के धन्यवादी हैं। पिताम्बर सहित अन्य लाभार्थियों ने बताया कि राज्य सरकार ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि परिवार जैसा अपनापन भी दिया है। शिक्षा, जेब खर्च और घर निर्माण की सुविधा मिलने से अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह योजना हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार ने हमारे जीवन में खुशियां लौटाई हैं। हमें पढ़ने, आगे बढ़ने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का हृदय से धन्यवाद करते हैं। हम मेहनत से पढ़ाई करेंगे, आत्मनिर्भर बनेंगे और समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story