मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट


शिमला, 13 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर राज्य के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story