मुख्यमंत्री ने मंडी में किये 21 विकासत्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने मंडी में किये 21 विकासत्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास


शिमला, 26 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान बल्ह क्षेत्र के कंसा मैदान में बल्ह, नाचन, मंडी सदर और करसोग विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित 136.25 करोड़ रुपये लागत की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने 10.73 करोड़ रुपये की लागत से चंडियाल-पिपली-कुठवाड़ी-कांडी-तारापुर- खारसी- मनसा माता मंदिर डोला-टिक्कर सड़क के मेटलिंग एवं टारिंग कार्य, 8.28 करोड़ रुपये की सकरोहा-नैना माता मंदिर पिपली- नदौल- कासला- मलवाणा सड़क, 5.11 करोड़ रुपये की लखवाण-डहणू-भनशोट- रठोल-अंद्रेटा-मैरामसीत सड़क तथा 3.08 करोड़ रुपये की टांडा-कोहला- टिक्करी-कावलकोट सिद्धकोठी (वाया बाबा बालक नाथ मंदिर) थपला गोभोल गलू सड़क का उद्घाटन किया।

उन्होंने 3.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डोयडा पुल-छजवाण-खाबू पंचायत घर दूसरा खाबू से दरबयास सड़क, 2.08 करोड़ रुपये की लागत से नेरचौक में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन, 25.89 करोड़ रुपये की लागत से नेरचौक रत्ती कलखर सड़क के उन्नयन कार्य, बेहना में 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा कोठी में 23 लाख रुपये की लागत से पशु औषधालय भवन का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने बल्ह तहसील में आईपीएच उपमंडल रिवालसर के अंतर्गत बस्तियों के लिए 43.91 करोड़ रुपये लागत की वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, मंडी में पीआईयू डिवीजन के अंतर्गत 17.01 करोड़ रुपये की बहली-महादेव एवं नेरी-कांगर, पन्यास उठाऊ जलापूर्ति योजना, 4.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल (यू-ब्लॉक मंडी) के भवन, 38-38 लाख रुपये की लागत से निर्मित डहणू पंचायत घर तथा मलथेहड़ पंचायत घर, पंडोह (स्योग) में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित मांडव ग्रामीण हाट, बल्ह तहसील के पटवार सर्कल रजबाड़ी में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवारखाना तथा करसोग तहसील के पटवार सर्कल करसोग में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवारखाना का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने हलयातर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, कांगणी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले टाइप-प् एवं टाइप-प्प् कर्मचारी आवास, 1.15 करोड़ रुपये की लागत से विकास खंड बल्ह के रत्ती में पंचायत सामुदायिक केंद्र तथा 7.38 करोड़ रुपये की लागत से बल्ह तहसील में सेकड़ खड्ड और बैहना नाला पर एफपीक्यू उपलब्ध करवाने की परियोजना का शिलान्यास किया।

सीएम ने नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में 23 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन का किया शुभारम्भ, 51 करोड़ रूपये की पीईटी स्कैन ब्लॉक की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी जिले के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 23 करोड़ रुपये लागत की एमआरआई मशीन और 2.29 करोड़ रुपये के टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर, लाईनेक एवं सीटी-सिम्यूलेटर मशीन का शुभारम्भ किया। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में 51 करोड़ रुपये की पीईटी स्कैन मशीन ब्लॉक की आधारशिला भी रखी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story