मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 10 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया।

मेधावियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता और उत्साह के महत्त्व को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग करने में अभिभावकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश न होने और नव संकल्प व कड़ी मेहनत के साथ पुनः तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story