मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बलदेव शर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 01 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बलदेव शर्मा की धर्मपत्नी सुरेंद्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका शनिवार प्रातः निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story