25 जुलाई से 10 अगस्त तक आंदोलनों में सिरमौर से होगी बड़ी भागीदारी : सीटू

WhatsApp Channel Join Now
25 जुलाई से 10 अगस्त तक आंदोलनों में सिरमौर से होगी बड़ी भागीदारी : सीटू


नाहन, 12 जुलाई (हि.स.)। सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक आज नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा करते हुए मजदूर, किसान, खेत मजदूर, कर्मचारी, योजना कर्मियों तथा मेहनतकश जनता पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की संपत्ति को मुट्ठीभर बड़े पूंजीपतियों के हवाले करने में लगी हुई है। एक ओर सार्वजनिक उद्योग, बैंक, बीमा, बिजली, परिवहन और प्राकृतिक संसाधनों का निजीकरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। सरकार की आर्थिक नीतियों का पूरा बोझ मेहनतकश जनता पर डाला जा रहा है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शन, 29 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शन तथा 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में सिरमौर जिला से हजारों मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों, आंगनवाड़ी, मिड डे मील, आशा वर्कर्स तथा अन्य मेहनतकश तबकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story