पुलिस ने पकड़ी अवैध तौर पर ले जाई जा रही 480 शराब की बोतलें

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने पकड़ी अवैध तौर पर ले जाई जा रही 480 शराब की बोतलें


मंडी, 19 अगस्त (हि.स.)। मंडी जिला के अंतर्गत पुलिस थाना करसोग की टीम ने गश्त के दौरान अवैध तौर पर ले जाई जा रही उना नंबर वन ब्रांड की 480 बोतलें पकड़ी तथा इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस थाना करसोग की टीम बीती रात गश्त, यातायात चेकिंग तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान शंकर देहरा चौक सनारली में एक महिंद्रा कैंपन वाहन एचपी 25 ए-0671 को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन की जब तलाशी ली गई तो नीले रंग की प्लास्टिक तिरपाल से ढकी हुई देसी शराब की 40 पेटियां बरामद हई वाहन चालक की पहचान विनोद कुमार डाकघर तेवन, तहसील करसोग जिला मंडी के तौर पर हुई है। मौके पर पुलिस ने जब इन पेटियों को खोला तो इसमें 480 बोतलें पाई गई। चालक किसी भी तरह के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना करसोग में अभियोग पंजीकृत किया है तथा इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story