शिलाई में 74.82 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 28 सितंबर (हि.स.)। पुलिस थाना शिलाई की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 74.82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। 27 सितंबर को पुलिस टीम टिक्कर के पास गश्त पर थी तो गुप्त सूचना मिली कि संजीव निवासी गांव डाहर, डा० जरवा, तहसील शिलाई, जो शिलाई बाजार में रेन शेल्टर में खड़ा है और चरस बेचने का धंधा करता है। इसी समय तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में चरस बरामद हो सकती है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 74.82 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना शिलाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है। उल्लेखनीय है कि सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ और खासकर नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहीम चला रखी है। पुलिस का कहना हैकि यह मुहीम आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story