104 ग्राम चरस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
104 ग्राम चरस सहित एक आरोपी गिरफ्तार


नाहन, 28 जुलाई (हि.स.)। जिला सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना माजरा क्षेत्र से 104 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मनवर अली पुत्र नीना खान, निवासी गांव मेलियों, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, अपने रिहायशी मकान से चरस की बिक्री का अवैध कारोबार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मनवर अली को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story