कोटमोर्स में कैरियर परामर्श एवं वोकेशनल गाइडेंस शिविर आयोजित
मंडी, 29 अगस्त (हि.स.)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटमोर्स में आज विद्यार्थियों के लिए कैरियर परामर्श एवं वोकेशनल गाइडेंस शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर, रोजगार, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जिला रोजगार कार्यालय, मंडी से जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार के अवसरों एवं रोजगार से संबंधित जानकारी प्रदान की।
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी से निदेशक प्रभात ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं तथा इनसे मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत करवाया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अंजली ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं आशा कार्यकर्ता निशा कुमारी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

