हमीरपुर में 5 केंद्रों पर सीबीएसई काडर के लिए 1563 शिक्षकों ने दी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 22 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के डेपुटेशन के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की।

उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान ने बताया कि इस परीक्षा हेतु जिला हमीरपुर में 1780 शिक्षकों के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। इन पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 1563 शिक्षकों ने परीक्षा दी, जबकि 217 अनुपस्थित रहे।

डिग्री कालेज कंजयाण में 300 आवेदक शिक्षकों में से 252 शिक्षकों ने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में 375 में से 337, डिग्री कालेज हमीरपुर में 602 में से 533, बहुतकनीकी कालेज बड़ू में 216 में से 182 और डिग्री कालेज सुजानपुर में 287 आवेदक शिक्षकों में से 259 शिक्षकों ने परीक्षा दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story