मंडी के करसोग में आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now

मंडी, 21 अप्रैल (हि.स.)। मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र करसोग के अंतर्गत अलसिंडी के समीप दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें यहा एक ऑल्टो कार नंबर- एचपी 63बी-0451 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई भयानक हादसे हो चुके हैं, जो इस क्षेत्र की सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मृतकों की पहचान सुनील कुमार पुत्र कांशी राम, निवासी गांव वोगो और पवन कुमार पुत्र कृष्ण चंद, निवासी गांव केतु, माहुनाग के रूप में हुई है। इस हादसे से पूरे माहूंनाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय ग्रामीणों निवासी ने प्रशासन से मांग की है कि इस ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। वहीं, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया है।

करसोग प्रशासन की ओर से शोक संतप्त परिजनों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत के राशि प्रदान की गई है । प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्यकारण तेज रफतार और सड़क की खराब स्थिति को माना जा रहा है, हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का खुलासा होपाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story