27 जुलाई को शिमला में होगा हिमगिरि सा चुपचाप गले पुस्तक का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 26 जुलाई (हि.स.)। मातृवंदना संस्थान, शिमला द्वारा प्रकाशित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रश्मीश सिंह सपेइया की पुस्तक ‘हिमगिरि सा चुपचाप गले’ का लोकार्पण एवं समीक्षा समारोह 27 जुलाई (सोमवार) को गेयटी थिएटर स्थित गौथिक हॉल में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर होंगे, जबकि इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत संघचालक डॉ. वीरसिंह रांगड़ा करेंगे।

यह पुस्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार समर्पित प्रचारकों एवं कर्मयोगियों ठाकुर राम सिंह, किशन चंद राजपूत, ठाकुर कुंज लाल और चेत राम के त्याग, तप, संघर्ष तथा राष्ट्रनिष्ठ जीवन पर आधारित है। पुस्तक में दर्शाया गया है कि इन प्रचारकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार और समाज निर्माण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story