नहाते समय गिरने से गई संगड़ाह के भाजयुमो नेता की मौत

WhatsApp Channel Join Now
नहाते समय गिरने से गई संगड़ाह के भाजयुमो नेता की मौत


नाहन, 17 जून (हि.स.)। उपमंडल मुख्यालय के रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा नेता जय प्रकाश उर्फ जेपी ठाकुर की बुधवार सुबह नहाते समय गिरने से मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े जय प्रकाश को परिजनों द्वारा संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और कुछ देर पहले उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जेपी के दोस्तों के अनुसार उसे न तो कोई बीमारी थी और न ही वह कोई नशा करता था। 40 वर्षीय जेपी घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे और उनके 3 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर विक्रांत ने कहा कि फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटेक समझा जा रहा है और डिटेल रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि सुबह नहाते समय अचानक अचेत होने की जानकारी परिजनों ने दी है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story