पांवटा साहिब में भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
पांवटा साहिब में भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


नाहन, 07 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में एंट्री टैक्स बढ़ाने और धारा 118 के साथ छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पांवटा साहिब में स्थानीय भाजपा ने मंगलवार कोसरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि टैक्स बढ़ोतरी और धारा 118 के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी का मामला शांत नहीं हो रहा है। अन्य राज्यों के लोगों के अलावा प्रदेश में प्रदेश के ट्रक यूनियन, टैक्सी संचालकों के साथ-साथ अब भाजपा भी विरोध में उतर आई है। पांवटा साहिब में भाजपा ने टैक्स बढ़ोतरी और धारा 118 के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में रैली निकाली। रैली स्थानीय विश्रामगृह से एसडीएम ऑफिस तक आयोजित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि धारा 118 के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र धवन ने बताया कि टेक्स बढ़ोतरी से ट्रक चालकों और टैक्सी चालकों के अलावा प्रदेश की जनता पर भारी बोझ हा पढ़ रहा है। लिहाजा, भाजपा इस टैक्स बढ़ोतरी का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बढ़ी हुई टैक्स दरों को वापिस नहीं लिया तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल से मांग की है कि धारा118 के साथ छेड़छाड़ बंद की जाए और टैक्स बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story