हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित


शिमला, 24 नवंबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

12 सदस्यीय कोर कमेटी में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को शामिल किया गया है।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story