भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला खेल प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी को किया निरस्त

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला खेल प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी को किया निरस्त


हमीरपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ की हाल ही में घोषित नवगठित कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया है। जिला खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीप शर्मा द्वारा हाल ही में जिला सह-संयोजकों एवं आईटी संयोजक की नियुक्तियों की घोषणा की गई थी।

राकेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जिला खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में नियुक्तियों की घोषणा से पहले जिला हमीरपुर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रतिनिधियों तथा पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक अनुमोदन एवं प्रमाणिकता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

भाजपा

समीरपुर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के एक स्थानीय नेता द्वारा विधायक की मौजूदगी में दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर तथा समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लबली ने कड़ा पलटवार किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार को जनता को गुमराह करने वाली बयानबाजी करने के बजाय अपनी सरकार की गारंटियों का हिसाब देना चाहिए। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की चुनावी गारंटियों का धरातल पर क्या परिणाम निकला है, यह जनता जानना चाहती है। पंचायत के विकास पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपनी सरकार के वादों की प्रगति और उनकी वर्तमान स्थिति पर जवाब देना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि समीरपुर पंचायत में प्रदेश का नंबर-1 प्राथमिक स्कूल तथा मॉडल भवन के रूप में पहचान बना चुकी स्कूल बिल्डिंग मौजूद है, जहां दूसरी पंचायतों से भी बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। पंचायत में मिनी सचिवालय का बहुउद्देशीय भवन, लोक निर्माण विभाग की सब-डिवीजन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पशु अस्पताल, आईटीआई और सीबीएसई पाठशाला जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं मौजूद हैं। पंचायत का प्रत्येक गांव पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है और हर घर को नल के माध्यम से पेयजल सुविधा उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759809 Articles

Share this story