प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से भाजपा महिला मोर्चा शुरू करेगा सेवा ही संकल्प अभियान

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से भाजपा महिला मोर्चा शुरू करेगा सेवा ही संकल्प अभियान


मंडी, 13 सितंबर (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा मंडी मंडल की विशेष बैठक पार्टी कार्यालय मंडी में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, भाजपा जिला महामंत्री करण वीर कौंडल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महापौर नगर निगम मंडी सुमन ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष सीमा शर्मा और भाजपा मंडी मंडल अध्यक्ष राहुल सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान यह तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशव्यापी सेवा ही संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला है। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में सेवा ही संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं इस दौरान अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जन-सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की सम्मानित पदाधिकारी नें उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story