मोदी की प्रेरणा से 250 देशों में योग दिवस आयोजन: डॉ. बिंदल

WhatsApp Channel Join Now
मोदी की प्रेरणा से 250 देशों में योग दिवस आयोजन: डॉ. बिंदल


नाहन, 21 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नाहन के माता कालिस्थान मंदिर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।योग कार्यक्रम में नाहन के प्रबुद्धजन, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी व भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि हमारा परम सौभाग्य है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और प्रेरणा से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रारम्भ हुआ।

उन्होंने कहा कि योग जो भारत का हजारों हजारों साल पुराना आध्यात्मिक आधार है उसको विश्व स्तर पर एक मान्यता प्राप्त हुई और आज के दिन दुनिया के 200 से अधिक देशों के अंदर योग दिवस मनाया जा रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि शास्त्रों में स्पष्ट शब्दों में बताया गया है कि स्वस्थ शरीर ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का आधार है। शरीर यदि स्वस्थ है तो हम मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग एक बहुत गहरा सब्जेक्ट है और केवल शरीर के योगाभ्यास से या प्राणायाम मात्र से योग की अभीव्यक्ति नहीं होती अपितु यह बहुत बड़ा विषय है। हम अपने जीवन में जितना योग का समावेश हम कर सकते हैं उतना ही हमें योग का लाभ मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story