लोकल बॉडीज चुनावी प्रक्रिया में सरकार का इंटरफेरेंस अनुचित : डॉ राजीव बिंदल

WhatsApp Channel Join Now
लोकल बॉडीज चुनावी प्रक्रिया में सरकार का इंटरफेरेंस अनुचित : डॉ राजीव बिंदल


नाहन, 12 अप्रैल (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रविनवार है नाहन विधानसभा चेप्टर के तहत एक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह आक्रोश रैली नाहन के रानी झाँसी पार्क से नारेबाजी के साथ आरम्भ हुई और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्तियां लिए शहीद स्मारक तक पहुंची ।इस दौरान रैली में मुख्यमंत्री और विधायक नाहन अजय सोलंकी के खिलाफ नारेबाजी की गयी। यह आक्रोश रैली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुआई में आयोजित की गयी।

रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनावों से भागती रही और सर्वोच्च न्यायलय के निर्देशों के बाद अब चुनाव होने जा रहे हैं लेकिन अभीतक कैसे चुनाव होंगे उसका कोई पता नहीं है। पंचायतों को अपने प्रतिविधि चुनने का अधिकार है। इसी तरह नगर पालिकाओं को भी अपने प्रतिनिधि चुनने का हक है और इसे छीना नहीं जाना चाहिए। अब सरकार रोज नए रोस्टर ला रही है। तीन आ चुके हैं, चौथे की तैयारी है। लोकल निकायों में कोई इंटरफेरेंस गलत है। बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार अस्थिरता की सरकार है और सभी लोग परेशान हैं

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story