नाहन क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता परेशान : डॉ. राजीव बिंदल

WhatsApp Channel Join Now
नाहन क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता परेशान : डॉ. राजीव बिंदल


नाहन क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता परेशान : डॉ. राजीव बिंदल


नाहन, 04 नवंबर (हि.स.)। नाहन क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि क्षेत्र में चोरियों की वारदातों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। पिछले कल 80 साल के बुजुर्ग को भरे बाजार दोपहर में लूट लिया गया और लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घरों में चोरियां होना, गाड़ियों में चोरी होना और गोदामों में चोरियां होना आम बात हो गई है। एक मामले में तो गोदाम मालिक ने चोर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

उन्होंने कहा कि मामला ज़ब एस.पी., डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. तक पहुंचा तो रंगे हाथों पकड़े गए चोर को पुलिस ने भगा दिया। पुलिस की लापरवाही और मिलीभगत का यह जीता-जागता उदाहरण है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि इसके विपरीत प्रशासन शहर के लोगों को तरह-तरह से परेशान करने में जुटा हुआ है और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अनेक लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि पंचायती राज संस्थाओं का गला घोंटा जा रहा है और उन्हें डराकर-धमकाकर मेलों के लिए पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं। यह कांग्रेस की दादागिरी का ज्वलंत नमूना है। कुछ प्रधान खुलेआम तो कुछ दबे स्वर में पैसों की उगाही की निंदा कर रहे हैं।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि पंचायतों को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए जो धनराशि दी गई, उसमें से टाइड ग्रांट पंचायतों से छीन ली गई है और उस पैसे की बंदरबांट हो रही है, जबकि यह पैसा पंचायतों द्वारा अपनी-अपनी पंचायतों में ही लगाया जाना चाहिए।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पी.डी.एन.ए. के अंतर्गत लगभग 500 करोड़ रुपये केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को भेजे, जिसमें से हर जिले को राहत कार्यों के लिए करोड़ों रुपये मिले। सड़कों इत्यादि की मरम्मत के लिए यह पैसा पंचायतों को दिया जाना चाहिए था, जबकि कांग्रेसियों के दबाव में आकर इस पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। जहां सड़कों के सुधार के लिए यह पैसा लगना चाहिए, वहां इसे राजनीतिक भेदभाव और भाई-भतीजावाद के आधार पर लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772014 Articles

Share this story