देश विरोधी शक्तियों के साथ सांठ गाँठ करके देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस : डॉ राजीव बिंदल

WhatsApp Channel Join Now
देश विरोधी शक्तियों के साथ सांठ गाँठ करके देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस : डॉ राजीव बिंदल


नाहन, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस के रवदिवार को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस को प्रदर्शन को मात्र नौटंकी करार दिया है और कहा कि जिस कांग्रेस ने इतिहास में सैकड़ों बार संविधान को बदला है और इसका दुरुपयोग किया है आज वही संविधान की दुहाई दे रहे हैं।

शनिवार को नाहन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की ताक में है। ये देश को बंगला देश बनाना चाहते हैं। चुनाव आयोग तो मात्र एक बहाना है ये देश को अराजकता में डालना चाहते हैं। लेकिन यह होगा नहीं देश की जनता सब जानती है।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों के दिलों में हैं ऐसे में कांग्रेस को यदि सत्ता पानी है तो चुनावों में जीतकर आएं। कांग्रेस प्रदेशों में मिल रही लगातार हार से परेशान है और इस तरह के आयोजन करके जनता का ध्यान बांटना चाहती है।

प्रदेश सरकार पर भी जुबानी हमला करते हुए बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता समस्याओं से जूझ रही है और मुख्यमंत्री प्रदर्शनों में व्यस्त हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि राशन डिपो में मिलने वाली दालों, खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। कई आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एफिडेविट और एग्रीमेंट से जुड़े स्टाम्प शुल्क में वृद्धि करके आम नागरिकों पर ₹500 और ₹1,000 तक का अतिरिक्त बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की फीस बढ़ने से गरीब परिवारों के लिए बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना कठिन होता जा रहा है।भाजपा प्रदेश में पद यात्राओं का आयोजन करने जा रही है जिसमें प्रदेश के आला नेता भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story