किसानों ने बैठक कर सरकार की नीतियों पर जताया रोष

WhatsApp Channel Join Now
किसानों ने बैठक कर सरकार की नीतियों पर जताया रोष


मंडी, 13 जून (हि.स.)। भारतीय किसान संघ की मंडी जिला की बैठक वृद्ध आश्रम सुंदरनगर में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय अखिल किसान संघ की राष्टीय उपाध्यक्ष सुशीला विश्नोई और प्रांत उपाध्यक्ष उमेश सूद, प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम और जिला मंडी के सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ जिला मंडी की कार्यकारिणी के अलावा गोपालपुर, सुंदरनगर, धनोटु, बल्ह ,सदर, बाली चौकी, निहरी , गोहर और सराज खंडों के अध्यक्ष और मंत्रियों ने बैठक में भाग लिया।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संघ की रीति-नीति व किसानों के लिए योजना बनाने के साथ-साथ किसानों को दूध की अदायगी विभाग से समय पर नहीं मिलने पर रोष जताया। जबकि किसानों ने अपने दुग्ध उत्पादन को रोजगार के लिए बैंकों से ऋण लिए हैं। सरकार ने दूध की खरदी पर सीमा लगा रखी है, जो गलत है।

भारतीय किसान संघ ने चेनावनी दी है कि अगर समय पर किसानों के पैसे नहीं मिले और दूध को नहीं लिया गया, तो भारतीय किसान संघ आदोलन करने को तैयार है। जिसकी जिम्मेदारी खुद हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story