भारत-इथियोपिया संसदीय मैत्री समूह में डॉ. सिकन्दर कुमार नामित

WhatsApp Channel Join Now
भारत-इथियोपिया संसदीय मैत्री समूह में डॉ. सिकन्दर कुमार नामित


शिमला, 24 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकन्दर कुमार को भारत-इथियोपिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए किया गया है।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार संसद में भारत और इथियोपिया के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मैत्री समूह गठित किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. सिकन्दर कुमार को इस समूह का सदस्य नामित किया है।

इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सिकन्दर कुमार ने कहा कि उन्हें भारत-इथियोपिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाए जाने पर वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी दोनों देशों के बीच संसदीय संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है।

संसदीय मैत्री समूहों का उद्देश्य विभिन्न देशों की संसदों के बीच संवाद, सहयोग और पारस्परिक समझ को बढ़ावा देना होता है। माना जा रहा है कि इस समूह के माध्यम से भारत और इथियोपिया के बीच संसदीय स्तर पर संपर्क और सहयोग को नई गति मिल सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story