विश्व मत्स्य दिवस: नदियों में डायनामाइट के प्रयोग से न करें मछलियों का अवैध शिकार : नीतू सिंह

WhatsApp Channel Join Now
विश्व मत्स्य दिवस: नदियों में डायनामाइट के प्रयोग से न करें मछलियों का अवैध शिकार : नीतू सिंह


मंडी, 21 नवंबर (हि.स.)। मत्स्य विभाग, मत्स्य मंडल मंडी द्वारा विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर जिला परिषद मंडी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं बैठक हॉल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मत्स्य दिवस की थीम परिवर्तन के लिए लोगों को सशक्त बनाना, मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि में बेहतर सम्मानजनक रोजगार को बढ़ावा देना, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के लिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंचित डोगरा, जिला पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य, मंडी नीतू सिंह, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी ऋचा गुप्ता, मत्स्य उप निरीक्षक मुकेश कुमार, मत्स्य विभाग मंडी के समस्त कर्मचारी, लाडली फाउंडेशन सुंदरनगर की टीम, मत्स्य पालकों एवं मछुआरों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक मत्स्य, मंडी नीतू सिंह व वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी रिचा गुप्ता, मत्स्य उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा तकनीकी एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में आधुनिक मत्स्य पालन पद्धतियों, शीतजल मत्स्य विकास, बायोफ्लॉक तकनीक तथा सतत मत्स्य दोहन एवं प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला मंडी के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए ट्राउट मत्स्य पालक का पुरस्कार भीम देव, तहसील कटौला को प्रदान किया गया।

वहीं, सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी पुरस्कार पुन्नी देवी, धर्मपत्नी राम लाल, निवासी गांव गुम्मा, तहसील जोगिंदरनगर को उनके सराहनीय योगदान एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में उद्यमशीलता के लिए प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त, विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर 20 सितंबर से 20 अक्टूबर, 2026 तक जिले में जल निकायों की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों एवं जल निकायों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा जलीय जीवों एवं उनके प्राकृतिक आवासों का दीर्घकालिक संरक्षण करना था। इस अभियान की थीम जल निकायों को स्वच्छ बनाएं, जलीय जीवों को बचाएं रखी गई थी। इस अभियान के अंतर्गत मत्स्य मंडल मंडी द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने हेतु एक रील तैयार कर साझा की गई। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न स्वयंसेवकों द्वारा नदियों एवं जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा इस दौरान की गई गतिविधियों की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story