विधायक विनय कुमार मंगलवार को रॉयल बंगाल टाइगर जोड़े के एन्क्लोजर का करेंगे शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
विधायक विनय कुमार मंगलवार को रॉयल बंगाल टाइगर जोड़े के एन्क्लोजर का करेंगे शुभारंभ


नाहन, 02 नवंबर (हि.स.)। करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद श्री रेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर में पर्यटक रॉयल बंगाल टाइगर के जोड़े बाजीराव और मस्तानी के दीदार कर सकेंगे। महाराष्ट्र के गोरेवाडा, नागपुर स्थित वन्य प्राणी जू से 20 सितंबर को श्री रेणुकाजी लाए गए इस जोड़े के एन्क्लोजर का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट ने बताया कि श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार मंगलवार को रॉयल बंगाल टाइगर जोड़े के एन्क्लोजर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह कुब्जा पेवेलियन में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि करीब 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 20 सितंबर को रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा श्री रेणुकाजी पहुंचा था। महाराष्ट्र के गोरेवाडा नागपुर वन्य प्राणी जू से दोनों बाघों को पूरे एस्कॉर्ट के साथ करीब 1900 किलोमीटर का सफर तय कर 41 घंटे में सुरक्षित यहां लाया गया था। विभाग ने नर और मादा बाघ का नाम बाजीराव और मस्तानी रखा है।टाइगर के लिए तैयार किए गए आधुनिक एन्क्लोजर में इंडोर शेल्टर, खुला बाहरी क्षेत्र, फीडिंग क्यूबिकल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके साथ ही वन्यजीव उपचार केंद्र भी तैयार किया गया है। यहां वन्यजीवों के स्वास्थ्य की जांच, निगरानी और आपात स्थिति में उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी की पहचान प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और वन्यजीवों के कारण पहले से ही खास रही है। करीब दो दशक तक यहां की लाइन सफारी देशभर में प्रसिद्ध रही।उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी की पहचान प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और वन्यजीवों के कारण पहले से ही खास रही है। करीब दो दशक तक यहां की लाइन सफारी देशभर में प्रसिद्ध रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story