शिलाई बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, विनीता चौहान बनीं अध्यक्ष, बालक राम चौहान उपाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
शिलाई बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, विनीता चौहान बनीं अध्यक्ष, बालक राम चौहान उपाध्यक्ष


नाहन, 06 जुलाई (हि.स.)। विकास खंड शिलाई की ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने अपना बहुमत साबित करते हुए दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा समर्थित विनीता चौहान अध्यक्ष तथा बालक राम चौहान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

एसडीएम शिलाई ने चुनाव परिणाम की पुष्टि करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। भाजपा के सभी 9 सदस्य मतदान के दौरान उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस समर्थित सदस्य मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।

भाजपा के स्पष्ट बहुमत के चलते विनीता चौहान को बीडीसी अध्यक्ष और बालक राम चौहान को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story