डॉ. अशोक शर्मा बने बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के प्रधान, चतर सिंह ठाकुर महासचिव मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. अशोक शर्मा बने बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के प्रधान, चतर सिंह ठाकुर महासचिव मनोनीत


दियोटसिद्ध, 14 अक्टूबर (हि.स.)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समाधान के लिए बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन का गठन किया है। मंगलवार को मंदिर सराय नंबर-9 में डॉ. सुरेश शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर न्यास और इससे जुड़े शिक्षण संस्थानों के 70 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने, उनकी मांगों के समाधान के लिए प्रयास करने और इन मांगों को मंदिर न्यास के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से संगठन का गठन किया जाए।

बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. अशोक शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य को संगठन का प्रधान तथा चतर सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक को महासचिव मनोनीत किया गया। डॉ. सुरेश शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य को मुख्य सलाहकार, शमशेर चंद शर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षक को वरिष्ठ उपप्रधान और विजय लखनपाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त रणजीत सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव, जगदीश चंद को प्रेस सचिव तथा शकुन्तला देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हंस राज शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ओम प्रकाश, वीरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा (मुख्य पुजारी), देवेंद्र सिंह, विजय शर्मा, रमेश चंद, देशराज, करतार देहल, विजय शर्मा (लैब सहायक), सुरेश शर्मा (सर्वेयर) और कुलदीप सिंह को संगठन का सदस्य बनाया गया।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story