बास्केट बॉल खिलाड़ी मोनिका ठाकुर ने टीम चयन पर लगाए टीम से बाहर करने के आरोप

WhatsApp Channel Join Now
बास्केट बॉल खिलाड़ी मोनिका ठाकुर ने टीम चयन पर लगाए टीम से बाहर करने के आरोप


नाहन, 27 नवंबर (हि.स.)। गत वर्ष राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता खेलने वाली और बास्केटबॉल संघ के साथ वर्षों से जुड़ी जिला सिरमौर के पोंटा क्षेत्र से खिलाड़ी मोनिका ठाकुर ने टीम चयन पर सवाल खड़े किए हैं। नाहन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में मोनिका ने बताया कि पहले उसका चयन ट्रायल के बाद किया जा चुका था लेकिन अचानक कल टीम से उसका नाम गायब हो गया।यह राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आज से कुल्लू में आंरभ होने जा रही है जिसमे इस खिलाडी ने भी भाग लेना था।

मोनिका ने बताया कि वो एक कार्यक्रम में लखनऊ में थी और इसमें भाग लेने के लिए उसने मौखिक अनुमति भी जिला संघ से ली हुई थी। लेकिन जब वो आनन फानन में नाहन पहुंची तो उनका नाम टीम से बाहर था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विचार धारा अलग होने और अपने लोगों को टीम में लेने को उन्हें बाहर किया गया है। पूछने पर न ही जिला संघ और न ही राज्य संघ ने इसका कारण बताया है जबकि उसने ट्रायल में भी भाग लिया था। मोनिका ठाकुर ने कहा कि वो न्याय के लिए जिला प्रशासन के समक्ष भी अपनी बात रखेंगी और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story