नाहन में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, हिमाचल में संख्या 38 हुई

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, हिमाचल में संख्या 38 हुई


नाहन, 19 सितंबर (हि.स.)। बैंक ऑफ बड़ौदा ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में अपनी नई शाखा शुरू की है। नई शाखा के उद्घाटन के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, चंडीगढ़ अंचल में बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर 176 हो गई है।

नाहन में नई शाखा का उद्घाटन शनिवार को सांसद सुरेश कश्यप ने किया। बैंक के अनुसार नई शाखा शुरू होने से राज्य में उसकी उपस्थिति और मजबूत होगी। इसके माध्यम से स्थानीय ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी। शाखा में व्यक्तियों, परिवारों और कारोबारियों की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों के अनुरूप बैंकिंग उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैंक ने कहा कि विस्तारित शाखा नेटवर्क, तकनीकी सुविधाओं और ग्राहक सेवा पर लगातार ध्यान देने के साथ नाहन की नई शाखा स्थानीय समुदाय की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैंक का कहना है कि नई शाखा का शुभारंभ उसके मजबूत और सतत विकास की रणनीति का हिस्सा है। बैंक देशभर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के साथ ग्राहकों को आधुनिक, सुविधाजनक और ग्राहक केंद्रित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story